कारो मे लदाई मजदूरो को रोजगार को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कारो मे लदाई मजदूरो को रोजगार को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई।

बोकारो जिला के सीसीएल कारो सेल कमिटि एवं असंगठित मजदूर संघ के बैनर तले लदाई मजदूरों के हित में और सीसीएल के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ मे 7 मई 2026 गुरुवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया। उपस्थित लोगो ने कहा कि लोकल सेल में शुरू से ही स्थानीय मजदूरों को लदाई का अधि कार मिलता रहा है। लेकिन अब प्रबंधन इन अधि कारों को खत्म करने की साजिश कर रहा है, जिससे मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की मनमानी अब नहीं चलेगी। कहा कि सात दिनों के अंदर सकारा त्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन की होगी। इस अवसर पर दीपक सिंह,अरुण सिंह, टिपू महतो,पंकज सिंह, मोनु सिंह, मनोज सिंह, मल्लू महतो,डब्लू महतो, दुर्गा महतो,पती महतो, खकपत महतो, पप्पू महतो, दिनेश महतो, बिक्की सिंह, डब्लू सिंह,पल्लू कुमार, कुणाल सिंह, राजू सिंह, मंजीस सिंह, अरूण सिंह और रवि कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!