बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बोकारो वेतन घोटाला 10 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच तेज
बोकारो जिले में वेतन निकासी में हुए 10 करोड़ से अधिक राशि के घोटाले की जांच के लिए आज उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर अमिताभ कौशल बोकारो पहुंचे। वे सर्किट हाउस में बोकारो के उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप विकास आयुक्त (डीडीसी), डीएसपी और कोषागार (ट्रेजरी) अधिकारी के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं।आरोप है कि बोकारो जिले के पुलिस विभाग के अकाउंटेंट और उनके सहयोगियों ने वेतनमान के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की राशि की गलत तरीके से निकासी की है। इस मामले में बोकारो पुलिस ने पहले कौशल पांडे को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीआईडी ने उनके अन्य तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।