जनगणना 2027: बेरमो में 7 से 9 मई तक प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, BDO ने दिए त्रुटि रहित कार्य के निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

जनगणना 2027: बेरमो में 7 से 9 मई तक प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, BDO ने दिए त्रुटि रहित कार्य के निर्देश

बोकारो :भारत की जनगणना 2027 के तहत बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड के सभागार कक्ष में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के चौथे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 7 मई से 9 मई 2026 तक प्रखंड सभागार कक्ष में चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रखंड बेरमो विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।50 शिक्षक-सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण:तीन दिवसीय प्रशिक्षण विनोद बिहारी विश्वकर्मा, राजेन्द्र कुमार, जगन्नाथ महतो एवं ओशवाल रिचर्ड तिर्की द्वारा दिया जा रहा है। इस दौरान कुल 50 शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी, ने कहा कि जनगणना कार्य 2027 को पूरी दक्षता एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण समर्पण से समय पर किया जाना है। यह कार्य त्रुटि रहित हो, क्योंकि जनगणना का देश के विकास में विशेष योगदान होता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही किए बिना जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाना है।
इसके अलावे एक अन्य जानकारी मुखिया-सचिवों के साथ समीक्षा बैठक:बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुकेश कुमार द्वारा सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ विभिन्न विकासशील योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। मौके पर मिथिलेश कु0 पाण्डेय, चन्द्रदेव कु0 घांसी,विक्रम मण्डल,संजय सिंह,कामेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, दीपक कु0 लोहरा,आनन्द प्रसाद,मुन्ना सिंह,सीमा महतो,सुचिता कुमारी, विनिता कुमारी,नरेश कु0 यादव सहित सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!