बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
जारंगडीह गुरुद्वारा कमेटी ने सेवानिवृत्त सुरजीत सिंह को किया सम्मानित, सरोपा और शॉल भेंट कर दी विदाई
बोकारो जिला के कथारा स्थित सीसीएल जारंगडीह परियोजना से सेवानिवृत्त हुए एकाउंट्स क्लर्क सुरजीत सिंह को गुरुद्वारा कमेटी ने सम्मानित किया।सेवानिवृत्त हुए सुरजीत सिंह का जारंगडीह गुरुद्वारा कमेटी की ओर से 31 मई 2026 रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी ने उन्हें सरोपा,शॉल और अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद शब्द कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अवतार सिंह, सचिव सरदूल सिंह, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह मौजूद रहे। सुरजीत सिंह अपनी धर्मपत्नी लवली सिंह के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्हीं के सम्मान में यह आयोजन किया गया था।मौके पर नरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, बक्शी सिंह, निशांत सिंह,सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, बबलू सिंह, राष्ट्रीय कुलेरी मजदूर संघ के कथारा सचिव वरुण कुमार सिंह, अंजनी सिंह, अशोक ओझा योगेंद्र सोनार, संजीत कुमार सिंह, सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। सभी ने सुरजीत सिंह के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।गुरुद्वारा कमेटी ने कहा कि सुरजीत सिंह ने न सिर्फ सीसीएल में ईमानदारी से सेवा दी, बल्कि गुरुद्वारा और सामाजिक कार्यों में भी हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।अवतार सिंह, प्रधान जारंगडीह गुरुद्वारा कमेटी:सुरजीत सिंह जी ने 35 साल तक कंपनी की सेवा की। गुरुघर से हमेशा जुड़े रहे। आज उनके सेवानिवृत्त होने पर पूरी कमेटी की ओर से सरोपा देकर सम्मानित किया गया है। हम वाहेगुरु से उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की अरदास करते हैं।”