सीआईएसएफ वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन कि पहल 153 जवानों,परिवारों ने सन एन फन वाटर पार्क में मनाए गर्मी की छुट्टी

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

सीआईएसएफ वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन कि पहल 153 जवानों,परिवारों ने सन एन फन वाटर पार्क में मनाए गर्मी की छुट्टी

 

बोकारो। सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं सीआईएसएफ वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की संरक्षिका के तत्वावधान में गर्मी की छुट्टियों के अवसर पर सीआईएसएफ बल सदस्यों, उनके परिवारों एवं बच्चों के मनोरंजन हेतु सन एन फन वाटर पार्क, कमलापुर (बोकारो) का विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 153 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 27 बल सदस्य, 52 महिलाएं (पत्नी) एवं 74 बच्चे शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने वाटर पार्क में उपलब्ध विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। भ्रमण के दौरान बच्चों एवं परिवारजनों ने संगीत कार्यक्रम, स्लाइडिंग, ओपन जिप लाइन सहित अन्य आकर्षक गतिविधियों का लुत्फ उठाया। इस आयोजन ने न केवल बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाया, बल्कि बल सदस्यों एवं उनके परिवारों को आपसी मेल-मिलाप और मनोरंजन का भी अवसर प्रदान किया। प्रतिभागियों के सुरक्षित आवागमन के लिए कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देशानुसार बसों की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु निरीक्षक चंदन कुमार, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी तथा अन्य बल सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सीआईएसएफ प्रबंधन एवं वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!