कस्बे में बिजली के खंभों पर लगी तिरंगा लाइटें बनी शोपीस

सैपऊ 3 जून

कस्बे में बिजली के खंभों पर लगी तिरंगा लाइटें बनी शोपीस

 

लंबे समय से बंद मुख्य बाजार में बिजली के खंभों पर लगाई गई तिरंगा एलईडी लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इन लाइटों को शहर की सुंदरता बढ़ाने और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान आकर्षक माहौल बनाने के उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन वर्तमान में लाइटें जल नहीं रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभों पर लगी तिरंगा लाइटों के बंद रहने से बाजार क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है। रात के समय सड़क किनारे अंधेरा दिखाई देता है और कस्बे की सजावट का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि खराब पड़ी तिरंगा लाइटों की जांच कर शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि शहर की सुंदरता बहाल हो सके और नागरिकों को बेहतर रोशनी की सुविधा मिल सके।

सैपऊ से रवि तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!