बीएंडके मे 11.सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई.

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बीएंडके मे 11.सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई.

बोकारो जिला के सीसीएल के बीएंडके प्रक्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त 11 कामगारों को अधिकारियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रतीक सम्मान के साथ शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जीएम एस के झा ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कामगारों को रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धनराशि रखनी चाहिए। संचालन प्रेझा मिश्रा ने किया। मौके पर एसओपी विनय रंजन टुडु, कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिह, राम निहोरा सिंह ,सुजीत घोष आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!