बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
सीसीएल ढोरी एरिया के 12 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई।
बोकारो जिला के सीसीएल ढोरी एरिया के 12 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर प्रबंधन की ओर से सोमवार को विदाई दी गयी। महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में ढोरी जीएम राजीव कुमार सिह सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवा निवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकरसम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किया। जीएम श्री सिंह ने कहा कि इन कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। लेकिन सेवानिवृत्त तो एक निश्चित समय में होना ही पड़ता है। परंतु ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए विदाई भी अपने आप में एक उपलब्धि से कम नहीं है। अब जीवन का शेष समय परिवार के साथ पूरी तरह से बेहतर से बिताएं, यही शुभकामना मेरी ओर से है।विदाई समारोह का संचालन कार्मिक प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर एसओपी कुमारी माला, कार्मिक प्रबंधक अभिषेक कुमार व मोहम्मद तौकीर आलम, तथा यूनियन प्रतिनिधि विनय सिंह, सूरज महतो आदि मौजूद थे।