बेरमो के गोविंदपुर डी में चला मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान, 82 SIR नोटिस की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बेरमो के गोविंदपुर डी में चला मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान, 82 SIR नोटिस की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी

बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल गोविंदपुर डी पंचायत में BDO मुकेश कुमार की अध्यक्षता में मतदाता विशेष पुनरीक्षण 2025 का कार्य तेजी से चल रहा है। आज 3 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत गोविंदपुर डी में SIR से संबंधित कार्य किया गया।अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेरमो के पर्यवेक्षण में SIR कार्य किया जा रहा है। मौके पर मुखिया चंदना मिश्रा, निधिलेश कु० पाण्डेय, प्रदीप कु० यादव, सुमित कु० यादव, आनन्द प्रसाद, धनश्याम रजक, दीपक कु० पाण्डेय, श्रीमती देवी, गीता देवी, सुधा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समाचार लिखे जाने तक 82 SIR नोटिस की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।बता दें कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना, नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ना और त्रुटियों में सुधार करना है ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे।अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त नोटिस आवेदन पर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाना है और घर-घर सत्यापन के माध्यम से मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!