जन्माष्टमी पर DAV कथारा जूनियर विंग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कृष्ण-राधा बने नन्हे-मुन्ने

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

जन्माष्टमी पर DAV कथारा जूनियर विंग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कृष्ण-राधा बने नन्हे-मुन्ने

बोकारो जिला के DAV पब्लिक स्कूल CCL कथारा के जूनियर विंग में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 3 सितंबर गुरुवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक वेशभूषा में सजकर विद्यालय पहुँचे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की मासूमियत और आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने अपनी सुंदर वेशभूषा और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में नर्सरी की प्रियांशी यादव ने प्रथम, आशना कुमारी ने द्वितीय तथा ओरहान सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं पर्व-त्योहारों के महत्व से परिचित कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-I के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने बच्चों एवं अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय परंपराओं से जोड़ना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। फैंसी ड्रेस जैसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!