बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
फुसरो के शास्त्री नगर में श्री कृष्णजन्माष्टमी पर आयोजित हुआ 12 घंटे का अखंड हरिकीर्तन
श्री कृष्णजन्माष्टमी के पावन अवसर पर बोकारो जिला के फुसरो के शास्त्री नगर में शुक्रवार को 12 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र हरे कृष्ण हरे राम के महामंत्र की गूंज से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अरुण पांडेय और प्रभाकर पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान अनिल गुप्ता और उनकी पत्नी किरण गुप्ता से विधिवत पूजा-अर्चना करवाकर की गई। इसके बाद सुबह दस बजे से करण ग्रुप मंडली, फुसरो के कलाकारों द्वारा हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। अनिल गुप्ता के आवास पर हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर इस 12 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन करने की परंपरा रही है। कीर्तन की पूर्णाहुति के पश्चात रात्रि दस बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुरे भक्ति भाव से नंदलाल के आगमन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते है। इस आयोजन को सफल बनाने में सुरेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नयन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, वेद गुप्ता, दिनेश सिंह, धीरज पांडेय, प्रमोद सिंह, नवल किशोर सिंह, दयानंद बरनवाल, चंदन गुप्ता, उमेश गुप्ता और नरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।