गढ़ी जौनावद में घुटनों तक भरे पानी में शव को कंधे पर ले गए ग्रामीण

राजाखेड़ा – ये है गांव का विकास!

गढ़ी जौनावद में घुटनों तक भरे पानी में शव को कंधे पर ले गए ग्रामीण

यह तस्वीर राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत देवखेडा गढ़ी जौनावद की है, जो विकास के दावों की पोल खोल रही है।

 

यहाँ बरसों से भरे जल भराव श्मशान घाट जाने वाला रास्ता तालाब बन गया है। मजबूरन ग्रामीणों को घुटनों तक भरे पानी में से शव को कंधे पर उठाकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ा।

इतना ही नहीं, श्मशान घाट पर टीन-शेड तक की व्यवस्था नहीं है। हल्की बूंदाबांदी के बीच खुले आसमान के नीचे डर के साए में अंतिम संस्कार करना पड़ा। कभी भी तेज बारिश होने का भय बना रहा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार श्मशान घाट के रास्ते और टीन-शेड की मांग की है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

क्या यही है गांव का विकास?

संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!