कथारा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कथारा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

बोकारो जिला के कथारा क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। कथारा व जारंगडीह के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और देर शाम तक भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।इस पावन अवसर पर कथारा शिव मंदिर और जारंगडीह शिव मंदिर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। भगवान के गर्भगृह की भव्य सजावट, मंदिर परिसर में गुब्बारे, फूलों और झालर लाइटों से सजावट देखते ही बन रही थी। शाम होते ही कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण संगीतमय हो गया और दूर-दूर तक हरे कृष्णा, हरे रामा की धुन गूंजती रही।
इस अवसर पर सबसे बड़ा आकर्षण रहे नन्हे-मुन्ने बच्चे। राधा-कृष्ण की जीवंत वेशभूषा में सजे बच्चों ने ऐसा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कि लग रहा था मानो साक्षात राधा-कृष्ण धरती पर उतर आए हों। बच्चों ने बाल कृष्ण और मुरली मनोहर के रूप में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हिंदू धर्म में अधर्म पर धर्म की विजय और प्रेम, करुणा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। इसलिए श्रद्धालु उपवास रखकर मध्यरात्रि में उनके जन्म का उत्सव मनाते हैं।भगवान कृष्ण के जन्म के पश्चात सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूरी और बुंदिया का प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का पुष्प अभिषेक और फलों के जूस से स्नान कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!