सैपऊ में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश
सैपऊ नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया पुलिस जाप्ते के साथ निकाले गए फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा मतदाताओं को निडर एवं भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश देना रहा
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की मार्च में पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा एवं थानाधिकारी अमित शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की
रवि तिवारी की रिपोर्ट