कथारा दुर्गा मंदिर में भूमि पूजन के साथ दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा दुर्गा मंदिर में भूमि पूजन के साथ दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू।

 

बोकारो जिला के कथारा दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार देर शाम आगामी दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। पूजा समिति के दशरथ महतो व सचिव रामेश्वर मंडल की देखरेख में मंदिर के पुजारी अमित पंडित एवं पंचम पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया। साथ ही कथारा में दुर्गापूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजा समिति की ओर से पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में राजेश शर्मा, मुखिया कामेश्वर महतो, वार्ड सदस्य आशीष वर्मा, राजेश यादव, विजय पटेल, अवधेश पंडित, राजेंद्र राम, ललन सिन्हा, दीपक, शेखर, मोनू सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!