बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
जारंगडीह स्वामी विवेकानंद स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर 5 सितंबर शनिवार को बोकारो जिला के जारंगडीह स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल प्रांगण में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता सिंह सहित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर और उपहार देकर सम्मानित किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भाषण के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानाध्यापिका अनीता सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल अक्षर ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए जागरूक होकर प्रयास करना चाहिए और गलतियों से सीखना चाहिए। शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा उपहार विद्यार्थियों का अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करना है। मौके पर शिक्षक विरमानी पांडे, आरपी सिंह, साजेश कुमार, मुक्ता कुमारी, रीता कुमारी, सना तबस्सुम, तनीषा कुमारी, निक्की सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कक्षा दसवीं की छात्रा सोनम ने किया।