तेनुघाट एस डी पी ओ ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

तेनुघाट एस डी पी ओ ने की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश

 

बोकारो जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो के तेनुघाट स्थित कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मासिक अपराध नियंत्रण बैठक की।बैठक में बेरमो अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, वारंट, कुर्की-जब्ती, अवैध खनन, शराब कारोबार एवं दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।एसडीपीएस ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में नियमित गश्ती तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा। सभी अधिकारी अपने-अपने थानों की प्रगति रिपोर्ट लेकर बैठक में शामिल हुए हैं। किस थाना से कितना केस निष्पादित हुआ इस पर चर्चा हुई।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अपराध की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अवैध शराब, मादक पदार्थों के कारोबार, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने, आम लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आगामी पर्व-त्योहारों एवं विभिन्न आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!