बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
गुरु वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित हुए डीएवी कथारा के दो शिक्षक।

डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो के तत्वावधान में तीन सितंबर को एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-4 एफ बोकारो में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के शिक्षक राकेश रंजन एवं शिक्षिका कुमारी ज्योति को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए राज्य स्तरीय गुरु वशिष्ठ अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा (आइपीएस) ने दोनों शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के महासचिव डॉ. जीएन खान ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र के 32 विद्यालयों से चयनित 61 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनकी निष्ठा, बेहतर अध्यापन शैली और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों का चयन उनकी पठन-पाठन क्षमता, शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता तथा विद्यालय के विकास में योगदान के आधार पर किया गया। दोनों शिक्षकों की उपलब्धि पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों सहित पूरे विद्यालय परिवार ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी।