बोकारो में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट,बनगोड़ा टीम बनी चैंपियन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बोकारो में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट,बनगोड़ा टीम बनी चैंपियन

बोकारो में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस ने एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। जोगेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट में 11 टीमों ने हिस्सा लिया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक के सौजन्य से कुन्दा पंचायत के मुखिया आदित्य कुमार महतो, पंचायत समिति अनिल कुमार महतो एवं तिलैया पंचायत के मुखिया चिंता देवी, पंचायत समिति शिवलाल हेम्ब्रम एवं वार्ड सदस्यों के सहयोग से थाना प्रभारी प्रकाश यादव द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हरैया फुटबॉल ग्राउंड डाकासांड में किया गया। इस टूर्नामेंट में कुन्दा और तिलैया पंचायत की कुल 11 टीमों ने भाग लिया और सभी टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच बनगोड़ा और लालगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें विजेता बनगोड़ा टीम को शील्ड और 10 हजार, उपविजेता लालगढ़ को शील्ड और 7 हजार, और तृतीय पुरस्कार के रूप में डाकासांड टीम को शील्ड और 5 हजार रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के टीम मैनेजमेंट का कार्य पु०अ०नि० सुरेश पाहन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!