बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
चास मुफस्सिल पुलिस का सघन फुट पेट्रोलिंग अभियान, मामारकुदर और बिजूलिया मोड़ पर दिखी मुस्तैदी
बोकारो जिला में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में चास मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मामारकुदर मोड़ और बिजूलिया मोड़ में सघन फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में मंगलवार देर रात्रि को थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग किया गया।यह पेट्रोलिंग विशेष रूप से मामारकुदर मोड़ और बिजूलिया मोड़ जैसे संवेदनशील इलाकों में की गई।पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर इलाके का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान दुकानदारों, स्थानीय लोगों और राहगीरों से भी बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस का कहना है कि फुट पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास पैदा करना है।देर रात में होने वाली चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की गश्त बेहद कारगर साबित हो रही है।*
थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह रात्रि गश्त और फुट पेट्रोलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*
इस पेट्रोलिंग अभियान से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।*