कथारा ओपी पुलिस की कार्रवाई – NL Act के वारंटी रोहित तुरी को किया गिरफ्तार, भेजा गया तेनुघाट जेल

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

 कथारा ओपी पुलिस की कार्रवाई – NL Act के वारंटी रोहित तुरी को किया गिरफ्तार, भेजा गया तेनुघाट जेल

बोकारो पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा – कथारा ओपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में वारंटी गिरफ्तार

बोकारो जिला की कथारा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थाना प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एनएल एक्ट के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया है।कथारा ओपी थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आज दिनांक 14/10/2026 को एक बड़ी कार्रवाई की। कथारा ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएल एक्ट के वारंटी अभियुक्त रोहित तुरी, पिता लक्ष्मण तुरी, पता बांध कॉलोनी, थाना गोमिया (कथारा ओपी) जिला बोकारो को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को आज ही न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।कथारा ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी फरार वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत हुई है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!