बोकारो पुलिस का समकालीन विशेष अभियान – एक रात में 33 वारंटी और वांछित अपराधी गिरफ्तार, 171 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बोकारो पुलिस का समकालीन विशेष अभियान – एक रात में 33 वारंटी और वांछित अपराधी गिरफ्तार, 171 ठिकानों पर छापेमारी

बोकारो जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 13 अक्टूबर की रात जिले भर में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 171 ठिकानों पर छापेमारी कर 33 फरार वारंटी और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है।पुलिस अधीक्षक महोदय, बोकारो के निर्देशानुसार दिनांक-13.10.2026 की रात्रि में बोकारो जिला में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम, लंबित काण्डों के निष्पादन एवं विभिन्न काण्डों में वांछित एवं माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थानावार टीम गठित कर विशेष समकालीन अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया।उक्त आलोक में जिले के सभी थाना प्रभारी/ओपी प्रभारी के द्वारा समकालीन अभियान के दौरान 77 पुलिस टीम गठित कर 276 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को शामिल किया गया। उक्त गठित टीमों के द्वारा अपने-अपने थाना/ओपी क्षेत्र में विशेष रूप से चिन्हित वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के संभावित 171 ठिकानों पर सघन छापामारी की गयी।अभियान के क्रम में कुल 29 थाना/ओपी से 27 वारंटियों एवं काण्ड में वांछित 06 अभियुक्त कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं 32 रिकॉर्ड दिखाये जाने के आधार पर NBW निष्पादन किया गया, जिसमें लंबी अवधि से लंबित चला आ रहा 03 स्थायी वारंट को भी निष्पादन किया गया।*
बोकारो पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है -फरार अभियुक्त आएंगे कानून के दायरे में। बोकारो पुलिस हर अपराधी की तलाश में है।बोकारो पुलिस का संकल्प अपराधमुक्त समाज, सुरक्षित नागरिक।पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!