कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर में मंत्री योगेंद्र प्रसाद का आगमन – पूजा पंडाल का किया भ्रमण,क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर में मंत्री योगेंद्र प्रसाद का आगमन – पूजा पंडाल का किया भ्रमण,क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर में आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पहुंचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूजा कमिटी और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।गोमिया प्रखंड अंतर्गत कथारा 4 नंबर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल मे भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गोमिया विधायक सह माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग,आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण किया।मंत्री जी के आगमन की सूचना मिलते ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं और कमिटी सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया। पूजा कमिटी एवं स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।माननीय मंत्री जी ने पूरे विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने माता के दरबार में माथा टेककर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में सुख, शांति एवं सद्भाव का वातावरण कायम रहे। नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा अन्य सदस्यों ने अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर मंत्री जी को सम्मानित किया। समिति के लोगों ने पंडाल निर्माण और पूजा की तैयारियों के बारे में मंत्री जी को जानकारी दी।मंत्री जी ने पूजा कमिटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कथारा चार नंबर का दुर्गा पंडाल हर साल आकर्षण का केंद्र होता है और यहाँ की पूजा में सामाजिक एकता देखने को मिलती है। उन्होंने कमिटी को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर पूजा कमिटी के कई सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!