सीआईएसएफ की ‘जीरो कोल लीकेज’ मुहिम से अवैध कोयला कारोबार पर कड़ा प्रहार – 5.35 टन अवैध कोयला और 4 बाइक बरामद

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

सीआईएसएफ की ‘जीरो कोल लीकेज’ मुहिम से अवैध कोयला कारोबार पर कड़ा प्रहार – 5.35 टन अवैध कोयला और 4 बाइक बरामद

बोकारो जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत सीसीएल के बीएंडके एरिया के कोणार्क साइडिंग में छापेमारी कर 5.35 टन अवैध कोयला और 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।अवैध कोयला उत्खनन, भंडारण एवं कोयले के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ द्वारा चलाए जा रहे ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत 16 अक्टूबर 2026 को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।आसूचना से प्राप्त विश्वसनीय इनपुट के आधार पर एरिया कमांडर श्री राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीआईएसएफ रेड टीम, आसूचना कर्मी एवं सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने संबंधित क्षेत्र में सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित कुल 5.35 टन अवैध कोयला तथा 04 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मामले में एमएमडीआर अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।अवैध कोयला कारोबारियों पर बढ़ता दबाव, सीआईएसएफ की निगरानी लगातार जारी -*
सीआईएसएफ द्वारा कोयला क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार सघन गश्त, सूचना-आधारित कार्रवाई एवं आधुनिक निगरानी तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में ड्रोन एवं श्वान दस्ता के माध्यम से भी संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे दुर्गम स्थानों, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध रूप से कोयला जमा करने वाले ठिकानों पर नजर रखने में सहायता मिलती है।जमीनी स्तर पर तैनात बल एवं तकनीकी निगरानी के समन्वय से अवैध गतिविधियों की पहचान और समयबद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीआईएसएफ की इस सतत निगरानी से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त तत्वों पर दबाव बढ़ रहा है। स्पष्ट संदेश है कि कोयला संपदा की चोरी को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्ध सीआईएसएफ सीआईएसएफ अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कर रहा है। कोयला संपदा की सुरक्षा, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की संरक्षा तथा राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान से बचाना बल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान इसी संकल्प का परिचायक है।सीआईएसएफ ने अपील की है कि स्थानीय नागरिक कोयला चोरी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं प्रशासन को दें तथा राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें।उक्त छापामारी अभियान में उप कमांडेंट श्री गारा अभिलाष, श्री वर्पे सार्थक बाबाजी, श्री धनंजय कुमार पाण्डेय व अन्य सीआईएसएफ टीम, सुरक्षा अधिकारी पी.एन.सिंह, सीसीएल सुरक्षा विभाग से मनोज तिवारी, जटलू महतो व टीम शामिल थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!