राजाखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई – अवैध बंदूक और जुआरियों को पकड़ा

राजाखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई – अवैध बंदूक और जुआरियों को पकड़ा

राजाखेड़ा, धौलपुर। पंचायत चुनाव 2026 की आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान IPS के निर्देशन में राजाखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई – दिनांक 17-10-2026 को दोपहर 1.40 बजे जारह रोड पर मंदिर के पास से मुल्जिम राजेश पुत्र लायकसिंह जाति ठाकुर उम्र 22 साल निवासी धारापुरा को एक अवैध देशी 12 बोर बंदूक मय 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। हथियार को जब्त कर मामला दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई – शाम 6.10 बजे घना का पुरा के हार में बीरेन्द्र पण्डित की बिजली के पास जुआ खेलते हुए 3 लोगों को पकड़ा –
1. वीरेन्द्र दीक्षित पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, वार्ड 31 नयावास
2. मनोज पुत्र ओमप्रकाश, वार्ड 35 परसराम धर्मशाला के पास
3. तेजस उर्फ गोलू पुत्र लोकेश, वार्ड 21 रोहाई मोहल्ला

 

कार्रवाई IG भरतपुर प्रीति चंद्रा IPS, ASP वैभव शर्मा और CO मनियां खलील अहमद के सुपरविजन में थानाधिकारी वीरसिंह के नेतृत्व में की गई। ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!