उर्मिला गुप्ता की पुण्यतिथि पर मंत्री योगेंद्र महतो ने दी श्रद्धांजलि।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

उर्मिला गुप्ता की पुण्यतिथि पर मंत्री योगेंद्र महतो ने दी श्रद्धांजलि।

 

झारखंड सरकार के मंत्री एवं गोमिया विधायक योगेंद्र महतो बोकारो जिला के तेनुघाट निवासी व्यवसायी दीपक गुप्ता की मां स्वर्गीय उर्मिला गुप्ता की पुण्यतिथि पर उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय उर्मिला गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।मंत्री के पहुंचने पर वहां मौजूद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने स्वर्गीय उर्मिला गुप्ता को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आवास पर लोगों का जुटान रहा। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!