राजाखेड़ा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नौ देवियों की भव्य झांकी का किया गया आयोजन
मुख्य अतिथिराजाखेड़ा उपखंड अधिकारी , एसडीएम सुशीला मीणा ने दिया आध्यात्मिक संदेश
विशिष्ट अतिथि,,राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर के द्वारा दिया गया उद्बोधन
, डॉ. महेश चौहान सहित गणमान्य अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन
राजाखेड़ा।/,, नवरात्रि के पावन अवसर पर 18 अक्टूबर को राजाखेड़ा में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से नौ देवियों की भव्य झांकी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा एवं थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर एवं
उत्तर प्रदेश की मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट के चेयरमैन डॉ. महेश चौहान (फतेहाबाद), व पत्रकार पंडित बुद्धसिह उदैनियां एवं गणमान्य लोग माता बहने उपस्थित नहीं कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बीके रंजना बहन, बीके राधा बहन, बीके काजल बहन, बीके मनोरमा बहन तथा बीके प्रमोद भाई ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
एसडीएम मैडम ने दिया आध्यात्मिक संदेश
इस अवसर पर एसडीएम सुशीला मीणा ने अपने संदेश में पूजा के साथ समर्पण भाव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर भी है। हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों का त्याग कर जीवन में पवित्रता, सद्भावना और सकारात्मकता अपनानी चाहिए। एवं थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने भी अपने उद्बोधन में ब्रह्मकुमारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्राम इनके द्वारा किए जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है एवं अपने जीवन के अंदर उतारने लायकहै साथ ही थाना अधिकारी ने अपने उद्बोधन में सभी आगुनतकौ को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए अपने घर में शोले की उम्र की बच्चे बच्चियों को अच्छे से अच्छे संस्कार दिए जाने की बात कही एवं साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताएं
नौ देवियों की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में नौ देवियों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। झांकी के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और नारी शक्ति का संदेश दिया गया।
ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से लोगों को आत्मिक शांति, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक चिंतन को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति लाना तथा लोगों को श्रेष्ठ जीवन मूल्यों से जोड़ना रहा।
अंत में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर