लोकतंत्र की असली परीक्षा केवल विधानसभा में नहीं, बल्कि हमारे वार्डों और मोहल्लों में होती है!
अगस्त में मैरियट जयपुर में हुए पहले ऐतिहासिक JanSamvad के बाद, 17 अक्टूबर 2026 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में ‘ग्रासरूट्स गवर्नेंस एंड लीडरशिप फेलोशिप 2026’ का दूसरा सफल अध्याय संपन्न हुआ।

जगन फाउंडेशन और पीपल फॉर डेमोक्रेसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जयपुर, धौलपुर, अजमेर, करौली, हिंडौन सहित कई जिलों से आए नव-निर्वाचित पार्षदों, मेयर्स और डिप्टी मेयर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल का मूल विजन था: “30 नेता, 30 वार्ड, बेहतर शासन।”
मुख्य अतिथि विधायक रफीक खान जी, अजमेर की मेयर अनामिका शर्मा और सभी जिलों से पधारे जनप्रतिनिधियों का विशेष आभार।
साथ ही हमारे विशेषज्ञ वक्ताओं—प्रतीक कासलीवाल, दामोदर प्रसाद गोयल, रीमा चौधरी और अंकुश सिंह—का धन्यवाद, जिन्होंने नगर निगम कानून, डिजिटल सुरक्षा और जन-वित्त पर अमूल्य मार्गदर्शन दिया।
अपने सभी ऊर्जावान जनप्रतिनिधियों को बधाई, जो अपने-अपने वार्डों और शहरों में बेहतर शासन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं! जब जमीनी नेतृत्व मजबूत होगा, तभी एक पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित राजस्थान बना है । ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव राजाखेड़ा