सेवा कार्यों के जरिए पूर्व राज्य मंत्री बनवारी लाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि।

सेवा कार्यों के जरिए पूर्व राज्य मंत्री बनवारी लाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि।

द्वितीय पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में राशन वितरण, बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित।

राजकीय अस्पताल में मरीजों को बांटे फल।

भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा बोलीं….ससुर केवल राजनेता नहीं,गरीबों की सेवा के लिए समर्पित समाजसेवी भी थे

dhol

धौलपुर।पूर्व राज्य मंत्री बनवारी लाल शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में सेवा कार्यों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर उनकी पुत्रवधू नीरजा अशोक शर्मा ने धौलपुर जिले के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को राशन सामग्री और फल वितरित किए।साथ ही बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त राजकीय अस्पताल धौलपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

गरीबों की सेवा को मानती हूं सच्ची श्रद्धांजलि…..नीरजा शर्मा ने कहा कि उनके ससुर बनवारी लाल शर्मा केवल जिले के एक राजनेता ही नहीं, बल्कि ऐसे समाजसेवी भी थे, जिन्होंने सदैव गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी। समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सहायता करना उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और जरूरतमंदों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे सभी को निभाना चाहिए।कार्यक्रम में बनवारी लाल शर्मा के पैतृक गांव से आए लोगों सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने और अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने जैसे सेवा कार्य किए गए।इस अवसर पर नीरजा शर्मा के साथ रचना शर्मा, सुमित शर्मा, हरदेव मुद्गल, गिरजेश मुद्गल, श्रवण पाठक, अनुराग मुद्गल, राजा भैया, शिवशंकर परिहार, हरि सिंह गुर्जर, अशोक बजरंग, अखिलेश शर्मा, दिनेश मुद्गल, राकेश उपाध्याय, ब्रजेश मुखरिया,रामप्रकाश जगरिया, राजू जाट,पवन मुद्गल,पातीराम कक्का सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!