24 अक्टूबर बसेड़ी
लाईट और सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका चेयरमैन राघवेन्द्र सिंह जाटव गंभीर
वार्डों का निरीक्षण कर हाईमास्ट लाइटों को कराया दुरुस्त, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

बाड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह जाटव शहर की लाईट एवं सफाई व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्डों में लगी हाईमास्ट लाइटों की स्थिति देखी और स्वयं मौके पर खड़े रहकर उन्हें दुरुस्त कराया।
इस दौरान उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू परमार एवं युवा नेता बीजेपी कवेन्द्र सिंह परमार और पार्षद भीम सिंह कुशवाह भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्डों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा आमजन को होने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष की इस पहल का उद्देश्य शहर के वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।