डीएम के निर्देश पर आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण शिविर

डीएम के निर्देश पर आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण शिविर

चालक-परिचालक व आमजन की आंखों का हुआ परीक्षण

चित्र संख्या 00 से 00 तक तथा फोटो कैपशन

बहराइच 03 फरवरी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ओ.पी. सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर सोमवार को जरवल स्थित गुप्ता रोडवेज ढाबा पर परिवहन विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर लगभग 132 वाहन चालकों/परिचालकों एवं आमजन की आंखों की जांच कर उन्हें आंखों की सुरक्षा एवं नियमित परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। श्री सिंह ने बताया कि नेत्र परिक्षण शिविर के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र जरवल के अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश, नेत्र सर्जन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. एस.के. रावत, नेत्र परीक्षण सहायक साकिब अहमद द्वारा शिविर संचालन में सहयोग प्रदान किया गया।
नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान एआरटीओ श्री सिंह व सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रदीप कुमार द्वारा मौजूद चालक-परिचालक व आमजन को सडक सुरक्षा नियमों एवं सड़क दुर्घटना से बचाव की जानकारी प्रदान की गयी तथा वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। श्री सिंह ने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा वाहन चालकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है। डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग के इस अभिनव पहल की चालक-परिचालक व आमजन द्वारा सराहना की गई। शिविर संचालन में यातायात कार्यालय से पुलिस दस्ता, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के कार्मिको द्वारा सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!