CISF की बड़ी कार्रवाई: करगली-ढोरी में 3.2 टन अवैध कोयला जब्त, CCL को सौंपा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

CISF की बड़ी कार्रवाई: करगली-ढोरी में 3.2 टन अवैध कोयला जब्त, CCL को सौंपा

बोकारो जिला के बोकारो एवं करगली क्षेत्र मे 25 अप्रैल 2026 शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई CCL करगली द्वारा अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में ढोरी एरिया में QRT एवं आसूचना कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा जमा किए गए अवैध कोयले को जब्त किया। कारीपानी कोल डंप के समीप अलग-अलग स्थानों से 1.200 टन और बोकारो-करगली क्षेत्र के खासमहल स्थित प्रदीप होटल के समीप से 1.990 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। सीआईएसएफ ने कुल 3.190 टन यानी लगभग 3.2 टन अवैध कोयला जब्त कर CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया। सीआईएसएफ द्वारा क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी है।सूत्रों के अनुसार आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, इस कड़ी कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारी में हड़कंप मच गया है विभाग ने स्पस्ट किया है अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की छापेमारी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी गश्ती दल में शामिल रहे:सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रआर/जीडी वंश कुमार सोनकर, संदीप कुमार एवं अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!