बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सीआईएसएफ की बड़ी छापेमारी: 3.8 टन अवैध कोयला जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप
बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई CCL करगली ने बेरमो प्रखंड में अवैध कोयला कारोबार पर फिर बड़ी कार्रवाई की है। कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे गश्ती अभियान के तहत CISF ने 3.8 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इसी क्रम में विभिन्न जगहों से तारमी कोल डंप: ढोरी एरिया में तारमी कोल डंप के समीप अलग-अलग स्थानों से असामाजिक तत्वों द्वारा जमा किया गया 2.300 टन अवैध कोयला,अमलो-दीनदयाल चौक: अमलो चेक पोस्ट से दीनदयाल चौक एरिया के बीच से 1.490 टन अवैध कोयला बरामदQRT एवं आसूचना कर्मियों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 3.790 टन यानी लगभग 3.8 टन अवैध कोयला जब्त कर CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। सीआईएसएफ की लगातार छापेमारी से क्षेत्र के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।कोयला तस्करों में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गश्ती दल में शामिल जवान:
सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, सउपनि आर.एल.एस. यादव, एस.के. मांझी, यू.के. राय, प्रआ/जीडी प्रताप शंकर कुमार, आर.पी. राम, मो. एम. भुइयां, आरक्षक रक्तिम दुर्राह, एम. नागार्जुन व अन्य जवान। शामिल थे कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए गश्ती अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अवैध कोयला तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।