बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कृष्ण कल्याण परिषद बेरमो अनुमंडल की नई कमेटी का गठन।
बोकारो जिला के तेनुघाट तीन नम्बर स्थित कृष्णा मंदिर परिसर में 14 जून रविवार को कृष्ण कल्याण परिषद, बेरमो अनुमंडल की बैठक सह चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदीप कुमार यादव को परिषद का अध्यक्ष, मदन प्रसाद यादव को सचिव तथा ज्ञानेश्वर गोप को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कल्याण परिषद समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रही है। नवगठित कमेटी समाज के विकास, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सामाजिक हित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम में विनोद यादव, गोपाल यादव, पप्पू उर्फ प्रीतम, देवनारायण यादव, रोशन लाल यादव, ईश्वर यादव, दिनेश यादव, यमुना यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।