बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
चास पुलिस को बड़ी सफलता, 8 महीने पहले चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद
बोकारो के चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने 8 महीने पहले चोरी हुई काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने 18 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया।बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 8 अक्टूबर 2025 को चोरी हुई पैशन प्रो बाइक को पुलिस ने 18 जून 2026 को बरामद कर लिया। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुन्नकी, कामनागोड़ा निवासी राजेश दास ने 8 अक्टूबर 2025 को थाने में आवेदन देकर बताया था कि उनके घर से काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर JH09AD-0744, चोरी हो गई है। आवेदन के आधार पर चास मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 132/25, दिनांक 8 अक्टूबर 2025, धारा 303(2) BNS-23 के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने आज 18 जून 2026 को चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। बरामद बाइक का चेचिस नंबर MBLHA10BSGHE41380 और इंजन नंबर HA10EVGHE46557 है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुअनि प्रकाश मंडल, सअनि महेश कुमार, आरक्षी 1293 पुष्पित कुमार पासवान और सशस्त्र बल चास मुफस्सिल थाना के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।