बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
चतरोचट्टी थाना क्षेत्र से 100 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब जब्त, 1 गिरफ्तार, आरोपी तेनुघाट जेल भेजा गया
बोकारो पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चतरोचट्टी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटटे-खरना बाजारटांड़ के पास कुजलाल महतो उर्फ जेठा महतो अपने घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर गोमिया अंचल के पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान कुजलाल महतो के घर और घर के पास से अलग-अलग ब्रांड की 100 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में God Father, Bad Monkey, 8 PM, Royal Stage, Royal Jharkhand और Mc Dowells कंपनी की बीयर और शराब की बोतलें शामिल हैं।पुलिस ने मौके से कुजलाल महतो, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता जेठा महतो, निवासी चुटटे-खरना को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चतरोचट्टी थाना में कांड संख्या 36/26, धारा 274/275/292 BNS और 47A उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आज गुरुवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया इस छापेमारी में पु.नि. गोमिया अंचल अनिल कच्छप, चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर कुमार, आई.ई.एल थाना प्रभारी श्यामल मंडल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।