तंबाकू नियंत्रण को लेकर फुसरो में छापेमारी, 12 दुकानदारों पर कार्रवाई

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

तंबाकू नियंत्रण को लेकर फुसरो में छापेमारी, 12 दुकानदारों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देशानुसार COTPA -2003 के प्रभावी अनुपालन को लेकर बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कुल 12 चालान किए गए तथा ₹2,750 का अर्थदंड वसूला गया। Enforcement Officer श्री धर्मेंद्र सिंह सरदार ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि तंबाकू एवं पान उत्पादों से संबंधित प्रचार-प्रसार वाले पोस्टर/विज्ञापन अपनी दुकानों पर न लगाएं तथा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इन उत्पादों का प्रचार-प्रसार न करें। साथ ही बिना वैधानिक चेतावनी चित्र वाले तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें तथा खुली सिगरेट की बिक्री न करें। खुली सिगरेट की बिक्री COTPA की धारा 6(c) के प्रावधानों का उल्लंघन है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री पवन कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान एवं छापेमारी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!