बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
बोकारो जिला के चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद कर लिया है और प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले को लेकर 26 जून 2026 को चास मुफस्सिल थाना में वादिनी के द्वारा एक लिखित आवेदन समर्पित किया गया था कि मेरी नाबालिग बेटी को मुकेश गोस्वामी, पिता सुभाष गोस्वामी, साकिन करमागोड़ा, थाना चास मुफस्सिल, जिला बोकारो ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है वादिनी के आवेदन के आधार पर चास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 80-83/26, दिनांक 26.06.2026, धारा 87 BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान के क्रम में दिनांक 30 अगस्त 2026 को कांड की पीड़िता को बरामद किया गया, साथ ही कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश गोस्वामी, पिता सुभाष गोस्वामी, साकिन करमागोड़ा, थाना चास मुफस्सिल, जिला बोकारो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल, चास मुफस्सिल थाना, पु०अ०नि० मो० मोअज्जीम, चास मुफस्सिल थाना, सशस्त्र बल एवं महिला आरक्षी चास मुफस्सिल थाना, सभी जिला बोकारो शामिल थे।