बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
डीएवी कथारा की छात्रा शारा सिन्हा का CCL की ‘लाल-लाडली’ योजना में चयन, विद्यालय में हर्ष
बोकारो जिला के कथारा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, CCL कथारा की मेधावी छात्रा शारा सिन्हा ने CCL की प्रतिष्ठित ‘लाल-लाडली योजना’ में चयनित होकर विद्यालय एवं अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है।शारा श्री मुकेश कुमार एवं श्रीमती माला सिन्हा की सुपुत्री हैं। 1 सितंबर 2026 मंगलवार को विद्यालय में छात्रा को सम्मानित किया गया। CCL की ‘लाल लाडली योजना’ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ IIT-JEE एवं NEET की निःशुल्क विशेष कोचिंग दी जाती है।चयनित विद्यार्थी डीएवी गांधीनगर में अध्ययन करते हैं तथा उन्हें छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। अनुभवी शिक्षकों, IIT विशेषज्ञों एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। CCL लाल लाडली योजना की चयन परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम मई 2026 में घोषित किया गया। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शारा सिन्हा ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत का परिचय दिया है।शारा की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-I के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन सफलता की आधारशिला हैं। उन्होंने शारा को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आशीर्वाद दिया।
छात्रा ने कहा कि उनके चयन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और भविष्य में भी पूरी लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर एस मिश्रा, जितेंद्र दुबे, राकेश रंजन, आराधना, रेखा कुमारी, वीणा कुमारी, आलोक कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।