पेटरवार व बरईकला में मनाया गया राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

पेटरवार व बरईकला में मनाया गया राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

भारत ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में बोकारो जिला के पेटरवार एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरईकला, कसमार में 8 सितंबर 2026 मंगलवार को राष्ट्रीय साक्षरता दिवस डॉ. एमपी परमेश्वरण की स्मृति में मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। मौके पर ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। साक्षरता के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यूनेस्को ने वर्ष 1967 में इस दिवस की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं है, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, अवसरों और समाज में अपनी भूमिका को समझने में सक्षम बनाना भी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज पूरी तरह साक्षर नहीं होगा, तब तक जाति-पाति में भेदभाव, बेटा-बेटी में अंतर, अंधविश्वास, जादू-टोना और सांप्रदायिक हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों को पूरी तरह समाप्त करना कठिन है। शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “ज्ञान का दीप जलाएं, हम भारत को आगे ले जाएं” तथा “हमारी किताबें हमारे साथी हैं, ज्ञान की बातें सिखलाती हैं” जैसे प्रेरणादायी गीत एवं नारों के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने पढ़ने-लिखने और ज्ञान अर्जित करने के महत्व पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक उमेश कुमार महतो, राजेंद्र प्रसाद ठाकुर, मनोहर नायक, शांति राम मोदी, विनोद कुमार सिंह, बसंत कुमार महतो, बैजनाथ महतो, बलदेव साव, सावित्री देवी, वंदना कुमारी, महिमा कुमारी, बृहस्पति कुमार मांझी, सुधाकर कुमार सहित समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा समिति की ओर से विभिन्न स्थानों पर जनवाचन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा, चमेली देवी, चास की सुनीता देवी, लक्ष्मण महतो एवं नमिता टैगोर ने भी सराहनीय सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!