बोकारो डीसी के निर्देश पर छापेमारी अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बोकारो डीसी के निर्देश पर छापेमारी अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

_बोकारो : बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सघन जांच अभियान तेज कर दिया है इसी क्रम में बोकारो में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा: जैनामोड के बाँधडीह में छापामारी कर ट्रैक्टर जब्त, जरीडीह थाना को सौंपा; खान निरीक्षक सीताराम टुडू व अजय कुमार महतो के नेतृत्व में हुई कार्रवाई बोकारो, 06 मई 2026: देर रात्रि उपायुक्त बोकारो के सख्त निर्देशानुसार जिला खनन विभाग और पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बुधवार को टेकर स्टैंड, बाँधडीह (जैनामोड) के समीप चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण कर रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़ा गया।टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और विधिवत जब्ती की प्रक्रिया पूरी कर उसे जरीडीह थाना के सुपुर्द कर दिया। इस अभियान का नेतृत्व खान निरीक्षक सीताराम टुडू और खान निरीक्षक अजय कुमार महतो ने किया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा,जिससे अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया।जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान और सरकारी राजस्व की हानि हो रही है। कहा कि ऐसे छापामारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और दोषियों पर खनन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध खनन या परिवहन की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!