VIP का कार्यकारिणी बैठक संपन्न।

VIP का कार्यकारिणी बैठक संपन्न।

                     

गढ़वा:आज दिनांक 08/10/2022 को गढ़वा स्थित तिवारी गेस्ट हाउस में विकासशील इन्सान पार्टी का (VIP) कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ऊर्फ अजय मेटल के अध्यक्षता मे किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि VIP के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार चौधरी, प्रदेश प्रभारी श्री चंदन साहनी, पार्टी के प्रधान महासचिव चरण केवट जी उपस्थित हुए। जिसमे पार्टी के प्रधान महासचिव ने कहा की अब आपको मजबूर दबे और पिछड़े होने की जरूरत नहीं अब आपको VIP बनने की जरूरत है। पिछड़ों को VIP बनाने के लिए भारत के लाल सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी जी ने बीड़ा उठाया है। जिनका संदेश लेकर हमलोग ल आए हैं जो आपके अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने 16/10/2022 रांची आ रहे हैं और इस लड़ाई में हम सभी अपनी अपनी भी भागीदारी सुनिश्चित कर इस लड़ाई को सफल और मजबूत बनाए। प्रदेश प्रभारी श्री चंदन साहनी जी ने कहा की कैसे अपने खास लोगो के लिए कैसे 10% आरक्षण की व्यवस्था कर दिया गया लेकीन हम सभी पिछड़ो के लिए संविधान में अधिकर होने के बावजूद भी अभी तक लागू नही किया गया। क्योंकि हमारा कोई सिपाही विधान सभा या लोकसभा में नहीं हैं। इसलिए अपनी राजनिति भागीदारी सुनश्चित करना है तो नाव पर सवार होने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार चौधरी जीने जीने आगामी लोकसभा और विधानसभा की तैयारी के लिए तन मन धन से लग जाने का आह्वान किया साथ ही साथ गढ़वा की धरती से अपील किए है कि आने वाला 16 अक्टूबर 2022 को रांची पुराना विधानसभा के मैदान में एक जनसैलाब दिखे और पार्टी के सुप्रीमो आदरणीय मुकेश साहनी का भव्य स्वागत हो। जो हम सभी का हक_अधिकार की पहरेदारी के लिए लोकसभा और विधानसभा में पिछड़े वर्ग की आवाज को बुलंद करने के लिए पहरेदार भेजने का जिम्मा लिये है। इस मौके पर पार्टी के विचारधारा और सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी जी से प्रभावित होकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ता वीआईपी के दामन थाम कर आगे बढ़ने में खुशी जाहिर किया है। पार्टी के प्रदेश सचिव महावीर चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी प्रदेश सचिव मनदीप मलाह पलामू जिला अध्यक्ष श्री भरदुल चौधरी सूबेदार रघु चौधरी मुखिया शिव कुमार चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!