राजस्थान राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने वाला पहला राज्य – कुम्पावत।

राजस्थान राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने वाला पहला राज्य – कुम्पावत।

REPOTER BY – जितेश चौहान

पाली, राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलो की अभूतपूर्व सफलता के बाद राजस्थान में अब शहरों में भी 26 जनवरी 2023 से राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

जिला क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष डॉ.यशपालसिंह कुम्पावत ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमेशा राजस्थान में खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास किया है। राजीव गांधी शहरी ओलंपिक ग्रामीण ओलंपिक की तर्ज पर त्रिस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी 26 जनवरी 2023 सही का 30 जनवरी 2023 तक नगर पालिका नगर परिषद नगर निगम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी।

13 फरवरी से 16 फरवरी 2023 तक जिला स्तरीय एवं 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी।

यह खेल होगे शामिल।

जिला क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष डॉ. यशपाल सिंह कुम्पावत ने कहा की राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में।

कबड्डी ( बालक – बालिका वर्ग)
टेनिस बॉल क्रिकेट ( बालक – बालिका वर्ग)
खो – खो ( बालिका वर्ग)
वॉलीबॉल ( बालक – बालिका वर्ग)
एथलेटिक्स ( 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर)
फुटबॉल ( बालक बालिका वर्ग)
बास्केटबॉल (बालक बालिका वर्ग) खेल शामिल होगे।

पाली जिले में 1 नगर परिषद और 9 नगर पालिका क्षेत्रों के कुल 320 वार्डो में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की और से राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

पाली जिलेवासियों के सहयोग से शहरी ओलम्पिक खेल भी पाली जिले में नया इतिहास रचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!