भूपेश सरकार की लोकप्रियता से डरी भाजपा, ईडी महाधिवेशन को प्रभावित करने आई – गिरवर

भूपेश सरकार की लोकप्रियता से डरी भाजपा, ईडी महाधिवेशन को प्रभावित करने आई – गिरवर

खैरागढ़।
कांग्रेस नेताओं के घर ईडी की छापेमारी को खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने कांग्रेस महाधिवेशन को फेल करने की साजिश बताया है। पूर्व विधायक जंघेल ने कहा कि भाजपा प्रदेश की भूपेश सरकार की लोकप्रियता से डरी हुई है। भाजपा के पास प्रदेश में सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं हैं। कांग्रेस के जनहित की योजनाओं से प्रदेश खुशहाल है और आम जनता भी भूपेश सरकार के बेहतर कार्यों से प्रभावित है। ऐसे में भाजपा अब केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को परेशान करने का प्रयास कर रही है। हालाकि इसका कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ ही दिन में ईडी के जांच की सच्चाई सामने आ जाएगी। गिरवर जंघेल ने कहा कि छग में कांग्रेस का महाधिवेशन प्रस्तावित है जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । जिसमें देशभर के कांग्रेस नेता शामिल होने वाले हैं। भाजपा इसी अधिवेशन को प्रभावित करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नहीं है। इसके चलते ईडी के इस्तेमाल से कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस ऐसे हथकंडो से डरने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता भी भूपेश सरकार के साथ है। भूपेश बघेल ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। जिसके चलते आगामी चुनाव में कांग्रेस फिर से बड़ी जीत के साथ प्रदेश की सत्ता में काबिज होने वाली है। भाजपा को भी इसका अंदाजा है। यही वजह है कि अब केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस को कमजोर करने का अंतिम प्रयास भाजपा कर रही है।
गिरवर जंघेल ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अपने हिमायती अडानी के मामलों पर कुछ नहीं बोलना चाहती लेकिन कांग्रेस के लोगों पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से परेशान करने का जो कुत्सित प्रयास कर रही है जनता उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!