सहकारी समितियों में चुने गये कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
फोटो
देवरिया (R9भारत) भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा साधन सहकारी समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए किसान मोर्चा पदाधिकारियो का सम्मान समारोह का आयोजन लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर किया गया।
सम्मान समारोह में उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने सहकारिता चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, किसानों के कल्याण के लिये भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है,आने वाले दिनों में सहकारी समितियों के माध्यम से सभी किसान कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जाएगा। सहकारी समितियां किसानों की सेवा का माध्यम है।उन्होंने कहा कि समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपनी -अपनी समितियों के माध्यम से भाजपा सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुचाने के साथ समितियों के विकास के लिये भी संकल्पित हो, जिससे किसान लाभान्वित हो सके।
नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के बारे में सोचती है।जिसका परिणाम है कि आज बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सहकारिता चुनाव में विभिन्न पदों पर पहुच रहे है,मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूँ।
इनका हुआ सम्मान
किसान मोर्चा के सलेमपुर विधानसभा संयोजक बृजेश धर दुबे पिंडी सहकारी समिति अध्यक्ष, मण्डल उपाध्यक्ष सलेमपुर रत्नेश मिश्र सलेमपुर कस्बा साधन सहकारी समिति अध्यक्ष, किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष घांटी सर्वजीत यादव सहकारी समिति मोतीपुर-भुआल अध्यक्ष,किसान मोर्चा मण्डल कार्यसमिति सदस्य पकड़ी सत्यम यादव सहकारी समिति शिवकृतपुरा से अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष लाररोड सत्यप्रकाश सिंह साधन सहकारी समिति धंधवार उपाध्यक्ष और मण्डल महामन्त्री पथरदेवा सरोज मिश्रा साधन सहकारी समिति रामनगर उपाध्यक्ष।
ये रहे उपस्थित
रमेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,कामेश्वर तिवारी, दिवाकर चन्द्र यादव,किसान मोर्चा के काशीपति शुक्ल, मुकेश राय, भगवान यादव, रानू सिंह, रमेश यादव, अरुण कुमार मिश्र, राकेश सिंह, सत्यानन्द तिवारी, जितेंद्र यादव, रितेश शर्मा, सुमन्त, बृजेश शर्मा, दिनेश यादव, सिंटू शाही आदि उपस्थित रहे।