भानु प्रताप सिंह के अंतिम संस्कार में भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय, श्री कांत सोमावार शामिल हुवें एवं भानु प्रताप सिंह को कुशल राज नेता बताया

Report By-महेंद्र अग्रवाल

रायगढ़ :संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह के द्वितीय पुत्र कुंवर भानु प्रताप सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन का 91वें वर्ष की आयु में निधन हो गया जिसके अंतिम संस्कार उनके निवास स्थान पिल लाल हाउस में किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सभापति, पार्षद सुभाष पाण्डेय, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाती के सदस्य श्रीकांत सोमावार, चिंटू साबरी ने निवास स्थान पर पहुँच कर कुंवर भानु प्रताप सिंह के पार्थिव शरीर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन किया, उक्त अवसर में भानु प्रताप सिंह की पुत्री विजया राज सिंह से मिल कर ढाँधस बंधाया भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने भानु प्रताप सिंह के निधन को छत्तीसगढ़ के लिए अपुरणीय क्षति बताया एवं भानु प्रताप सिंह जी को कुशल राजनेता बताते हुवे उनके जनहित के कार्यों का स्मरण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!