विस्थापित संवेदक समिति कथारा क्षेत्र के सदस्यों की मैराथन बैठक में वृहत पैमाने पर हुआ विमर्श

Report By- इस्तियाक अहमद 

बोकारो बेरमो ( झारखंड ) बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत कथारा , कृष्ण चेतना क्लब कथारा के प्रांगण में विस्थापित संवेदक समिति कथारा क्षेत्र के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने की। जबकि संचालन मो अमीन द्वारा किया गया। यहां संगठन की मजबूती, विस्तार और टेंडर के दौरान होने वाली परेशानियों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। यहां संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि कोई भी संगठन के सुचारू रूप से चलाने की जवाबदेही सामूहिक रूप से होती है। केवल आरोप-प्रत्यारोप और अधिकार की प्राप्ति की बात नही होनी चाहिए। बल्कि कर्तव्य व दायित्व का निर्वहन का आत्ममंथन भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से संगठन का निर्माण हुआ है। काफी सहूलियत कार्य के दौरान हुई है। कुछ लोग अगर काम पाने से वंचित है फिर वैसे लोग संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष अपने परेशानियों को रखकर समस्या के समाधान की दिशा में पहल करें। रामचंद्र यादव ने कहा कि संगठन का निर्माण सदस्यों में आपसी एकजुटता के लिए किया गया था। सभी को कार्य प्राप्ति के लिए खुद से परिश्रम करना होगा। गोविंद यादव ने कहा कि बीते दिनों कई सारी घटनाक्रम घटित हुई। इसमें संगठन का जिस प्रकार कार्यप्रणाली दिखना चाहिए था, वह नही दिखा। गोपाल यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा एक परिधि के अंदर जो भूमिका दिखनी चाहिए, वह बखूबी दिखी। किसी को लगता है कि सिर्फ पदाधिकारी भागदौड़ करें और बाकी लोग शिथिल बने रहे तो ऐसे से काम नही होगा। सबको सामूहिक रूप से साथ देने से ही समस्या का समाधान होगा। उन्होने संगठन का कोर कमिटी और विस्तार देने की बात पर जोर दी। संगठन के क्षेत्रीय सचिव विजय सिंह ने कहा कि बीते करीब डेढ़ वर्ष के दौरान जो बेस्ट किया जा सकता था। उसे करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन के पास कोई सरकारी शक्ति नही थी जिससे हंटर चलाकर सबकुछ पर लगाम लगाया जा सकता था। यह समिति आपसी समन्वय के बल पर कार्य कर रही थी। एक दायरे में जो अच्छा से अच्छा हो सकता था, उसे करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि किसी सदस्य को लगता है कि इससे बेहतर और कुछ हो सकता है। वे नेतृत्व करने का काम करें। यहां समिति के संरक्षक बालदेव यादव, संजय कुमार सिंह, शमसुल हक, देवनारायण यादव, मो आशिक अंसारी, केदार यादव, मंटू यादव सहित कई सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर राधेश्याम तिवारी, सुनील यादव, उमेश यादव, भरत मेहता, पवन कुमार सिंह, मो इम्तियाज, मो आसिफ, अनिल यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
————
बक्स
———–
दिवंगत अनिरुद्ध यादव उर्फ नेपाली के परिजनों को सौपा गया 35 हजार 5 सौ की सहायता राशि, पूर्व में भी संगठन द्वारा दी गई थी 80 हज़ार की राशि
————-
कथारा। विस्थापित संवेदक समिति कथारा क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा दिवंगत अनिरुद्ध यादव उर्फ नेपाली यादव के परिजन को सहायता स्वरूप 35 हजार 5 सौ की राशि सौपने का कार्य हुआ। इसके पूर्व भी संगठन द्वारा 80 हज़ार की राशि सहायता स्वरूप सौपी गई थी। संगठन के सदस्यों ने आकस्मिक निधन पर 1 लाख की राशि सहायता स्वरूप सौपने की वचनबद्धता ली थी। उसी कर्तव्य का पालन करते हुए संगठन की ओर से कुल 1 लाख 15 हजार 5 सौ की सहायता राशि सौपने का कार्य हुआ। सदस्यों ने दिवंगत अनिरुद्ध यादव के घर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के हाथ मे नगद उक्त राशि को सौपने का कार्य किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, सचिव विजय कुमार सिंह, रामचंद्र यादव, मो अमीन, गोपाल यादव, गोविंद यादव, मंटू यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!