श्रीकृष्ण ने लीलाओं के माध्यम से ही दिखाई प्रेम की राह- लोकेशनन्द महाराज

श्रीकृष्ण ने लीलाओं के माध्यम से ही दिखाई प्रेम की राह- लोकेशनन्द महाराज

 

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा में चल रही प्रख्यात संत लोकेशानंद महाराज की नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में संगीतमय कथा में भक्तगण व श्रोता झूमते दिखाई दे रहे है। शुक्रवार की कथा में कथावाचक आचार्य लोकेशानंद महाराज ने कथा में बताया कि द्वापर युग में जन्मे श्री कृष्ण ने अपने बाल्यकाल से ही अनेक लीलाएं दिखानी शुरू कर दी थीं। इन बाल लीलाओं का जिक्र अनेक पुस्तकों और पुराणों में मिल जाता है। यशोदा मैया के आंचल में पल रहे कृष्ण ने गोपियों और ग्वाल बालों संग अनेक बाल लीलाएं की। जिसके जरिए उन्होंने मानवता के लिए संदेश भी दिए। इन्हीं लीलाओं में से एक लीला कृष्ण द्वारा गोपियों के वस्त्र चुराने की भी है। नटखट कृष्ण ने गोपियों के वस्त्र चुराने के साथ उन्हें ज्ञान भी दिया था।
श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक लक्षमण सिंह ने बताया कि 1 मार्च को आरम्भ हुई श्रीमद्भागवत कथा में व्यास लोकेशनन्द महाराज के द्वारा श्रोताओं भक्तों को प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का संगीतमय कथावाचन किया जा रहा है जिसमे सैकड़ो भक्तजन कथा का आनंद ले रहे हैं। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!