राजाखेड़ा,धौलपुर
भूमि फाउंडेशन के द्वारा जीरो बेस्ट इवेंट का आयोजन।
राजाखेड़ा नगरपालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगरपालिका कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी टिकेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज सहयोगी संस्था भूमि फाउंडेशन द्वारा जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक एवं पॉलिथीन वेस्ट का उपयोग ना करना क्योंकि प्लास्टिक एवं पॉलिथीन सड़ता, गलता नहीं है एवं पर्यावरण को बेहद नुकसान पहुंचाता है जिससे वातावरण दूषित होता है।इस आयोजन में किसी भी प्रकार से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं उसके अनुपूरक चीजो का प्रयोग नही हुआ है यह आयोजन प्रकृति को ध्यान में रखकर किया गया है इसमें किसी भी वेस्ट चीजों का प्रयोग नहीं हुआ है। इस दौरान मोहर सिंह,गोपाल नागर,विजय सिंह अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।