शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री गणेश जी का जन्मोत्सव

भरतपुर 6 सितंबर

शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री गणेश जी का जन्मोत्सव

शहर के 100 से ज्यादा मंदिरों व ट्रस्टों सहित करीब 4000 घरों में की जाएगी गणेश जी की स्थापना

गजानन का ढाई लाख मोदकों से लगाया जाएगा भोग,एक दर्जन से अधिक हलवाई लडडू बनाने में जुटे

 

भरतपुर. 7 सितंबर शनिवार को गणेश चतुर्थी महापर्व के अवसर पर शहर में इस बार महाराष्ट्रीयन शैली में गणेशोत्सव मनाने की तैयारियों ने जोर पकड लिया है। शहर में 100 से ज्यादा मंदिरों, ट्रस्टों और करीब 4000 घरों में गणेश जी की स्थापना की जाएगी। स्थापना सात सितम्बर को की जानी है। जिसकी तैयारियों जोरशोर से चल रही हैं। मुख्य बाजार में कई जगहों पर भगवान गणेशीजी की प्रतिमा के स्टॉल लग चुकी हैं। लोगों में भी भगवान गणेश की स्थापना को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। भगवान गणेशजी को करीब ढाई लाख मोदकों से भोग लगाया जाएगा। बजरंग सेवक ट्रस्ट की ओर से एक लाख ग्यारह हजार लडडू तैयार कराए जा रहे है। जिसे प्रमुख बाजार, कॉलोनियों सहित करीब चालीस हजार परिवारों तक वितरित किया जाएगा। बजरंग सेवक ट्रस्ट की ओर से लडडू बनाने का कार्य तेज गति से करवाया जा रहा है। इसमें 50 पीपा देशी घी, 11 क्विंटल बेसन, 6 क्विंटल देशी खांड, 6 क्विटंल चीनी इस्तेमाल की जाएगी। एक दर्जन से अधिक हलवाई लडडू बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं। बजरंग सेवक ट्रस्ट की ओर से दो विशेष झांकी बिट्ठल भगवान व निधि वन की झांकी तैयार की जाएंगी। झांकियों को कोलकाता के कलाकार तैयार करेंगे। इसके अलावा गजानन सेवक ट्रस्ट, श्रीराम सेवक ट्रस्ट, रिद्वी सिद्वी ट्रस्ट आदि ने स्थापना दिवस की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!